Niti Extreme Ultra Run- नीति घाटी में अल्ट्रा रन का काउंटडाउन शुरू

Niti Extreme Ultra Run- उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स और सीमांत पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया, इस मौके पर उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने 31 मई 2026 को प्रस्तावित इस प्रतिष्ठित अल्ट्रा रन का शुभंकर ‘क्यालु–हिम तेंदुआ’ भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, अवसर और आत्मविश्वास का संचार करने वाला अभियान है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के युवा साहस और संकल्प की मिसाल हैं, और यह आयोजन उनके जज्बे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने इसे शारीरिक क्षमता के साथ-साथ इच्छाशक्ति, धैर्य और मानसिक मजबूती की परीक्षा भी बताया।

Niti Extreme Ultra Run

सीएम धामी ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को आगे बढ़ाता है, जिसमें सीमावर्ती गांवों को “आखिरी नहीं बल्कि पहले गांव” के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि इससे नीति घाटी जैसे क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 31 मई को नीति घाटी में होने वाली इस अल्ट्रा रन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यह आयोजन उत्तराखंड को एडवेंचर और स्पोर्ट्स टूरिज्म के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की क्षमता रखता है।

Niti Extreme Ultra Run- मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के सीमांत क्षेत्रों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *