UKPSC Exam 2026- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 6 प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी किया है, आयोग के अनुसार ये परीक्षाएं 14 मार्च 2026 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित होंगी।
UKPSC Exam 2026- मुख्य परीक्षाओं का अपडेटेड शेड्यूल
उत्तराखंड सचिवालय एवं UKPSC अपर निजी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
- महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2025 की स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च 2026 को होगी।
- न्यायिक विभाग – उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।
- कार्मिक विभाग – उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल)/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 के बीच होगी।
- माध्यमिक शिक्षा विभाग – राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025
- भौतिक शास्त्र की परीक्षा: 9 मई 2026
- नागरिक शास्त्र की परीक्षा: 10 मई 2026
- हिंदी की परीक्षा: 30 मई 2026
- इतिहास की परीक्षा: 31 मई 2026

UKPSC Exam 2026- आयोग की नोटिस
यूकेपीएससी ने नोट में स्पष्ट किया है कि ये तिथियां संभावित हैं और आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त:
- डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक परीक्षा-2025 (पूर्व में 12 अप्रैल 2026 तय थी) अग्रेत्तर आदेश तक स्थगित रहेगी।
- समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (लेखा)-2024 की मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर 2025 को संपन्न हो चुकी है। इसके बाद कम्प्यूटर परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
- राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की परीक्षा तिथियां यथाशीघ्र घोषित की जाएंगी।
- सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के पत्रांक के माध्यम से जारी की है।
UKPSC Exam 2026- इस अपडेटेड कैलेंडर से उन अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा मिल गई है जिन्होंने पहले प्री-एग्जाम पास कर मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू की है।