Raksha Bandhan
Raksha Bandhan 2024- इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जो 181 सालों बाद सात विशेष योगों के साथ आ रहा है। आईआईटी रुड़की के सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है कि इतने लंबे समय के बाद, इस साल का रक्षाबंधन अपने आप में एक अनोखी विशेषता लेकर आया है।
इस रक्षाबंधन पर लक्ष्मी नारायण योग, शुक्र आदित्य योग, बुधादित्य योग, शशनामक राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे सात विशेष योग बन रहे हैं। इन योगों के प्रभाव से मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
इस समय किए गए सभी शुभ कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। लक्सर के ज्योतिषाचार्य विपिन शर्मा और पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सावन का अंतिम सोमवार भी पड़ रहा है।

Raksha Bandhan 2024- इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। हालांकि भद्रा के साये के कारण मुहूर्त को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला के अनुसार पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा की शुरुआत हो जाएगी जो दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी।
भद्रा काल से जुड़ी एक कथा के अनुसार शूर्पणखा ने इसी समय अपने भाई रावण को रक्षा सूत्र बांधा था, जिसके बाद भगवान श्री राम ने रावण का सर्वनाश किया। इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही राखी बांधना शुभ माना जाता है।
इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का सबसे उचित समय दोपहर 1:30 बजे से लेकर 4:15 बजे के बीच रहेगा। यदि आवश्यक हो तो भद्रा के पुच्छ काल में सुबह 9:50 से 10:50 के बीच भी राखी बांधी जा सकती है।
यह भी पढ़ें…
