Ayush Department Jobs
Ayush Department Jobs- मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) के तहत पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 332 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें आयुष विभाग के 271 अभ्यर्थी और ESI योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे निष्ठा व सेवाभाव के साथ राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
Ayush Department Jobs- 35 हजार से अधिक को मिली नौकरी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। कड़े नकल विरोधी प्रावधानों के लागू होने के बाद प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और परिश्रम के बल पर अवसर मिल रहे हैं। “प्रदेश में ‘बिना पर्ची और बिना खर्ची’ के युवाओं का चयन हो रहा है। अब तक 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।”
Ayush Department Jobs- आयुष प्रदेश का लक्ष्य
Ayush Department Jobs- मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, आयुर्वेद और औषधीय संपदा का केंद्र है। राज्य सरकार उत्तराखंड को एक मॉडल ‘आयुष प्रदेश’ और ‘ग्लोबल वेलनेस हब’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
- डिजिटल परामर्श: ‘ई-संजीवनी’ और ‘आयुष सेतु’ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ परामर्श पहुँचाया जा रहा है।
- वेलनेस टूरिज्म: स्थानीय होमस्टे को पास के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की पंचकर्म व वेलनेस सुविधाओं से जोड़ा गया है।
- अवसंरचना विकास: सभी जिलों में पंचकर्म सुविधाओं के आधुनिकीकरण और आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्रों की स्थापना की जा रही है।
Ayush Department Jobs- ESI नेटवर्क का सभी 13 जिलों में विस्तार
Ayush Department Jobs- कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) के विस्तार पर जानकारी देते हुए बताया गया कि पहले यह सुविधा केवल 6 जिलों में उपलब्ध थी, जिसे अब राज्य के सभी 13 जनपदों में विस्तारित कर दिया गया है।
- रुद्रपुर: 100 बेड का ESI अस्पताल संचालित हो रहा है।
- हरिद्वार: 300 बेड के ESI अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है।
- काशीपुर: नए अस्पताल के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है।
स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए 47 अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। Ayush Department Jobs- कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता हरबंस कपूर, सचिव श्रम श्रीधर बाबू अद्दांकी और सचिव आयुष रंजना राजगुरु सहित विभागीय अधिकारी एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें…
