WhatsApp Plus- मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एक बार फिर नए बदलाव को लेकर चर्चा में है, मेटा के स्वामित्व वाली इस ऐप ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग शुरू की है, जिसे फिलहाल ‘व्हाट्सएप प्लस’ नाम दिया गया है।
यह नया प्लान इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के “प्लस” मॉडल की तरह एक वैकल्पिक सुविधा होगी। इसका मतलब यह है कि सामान्य यूज़र्स के लिए चैटिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी बेसिक सुविधाएं पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगी, जबकि अतिरिक्त फीचर्स के लिए यूज़र्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
WhatsApp Plus- इस फीचर की जानकारी सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा और कुछ बीटा यूज़र्स द्वारा साझा की गई है, रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिलहाल सीमित स्तर पर टेस्टिंग में है और कंपनी फीडबैक के आधार पर इसमें बदलाव कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेड प्लान में यूज़र्स को ऐप को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और ऑर्गनाइज्ड बनाने के विकल्प मिलेंगे, इनमें अधिक चैट पिन करने की सुविधा, कस्टम चैट लिस्ट्स, नए थीम्स, कस्टम आइकन्स, रिंगटोन्स और नोटिफिकेशन साउंड्स शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा कुछ एक्सक्लूसिव स्टिकर्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे चैटिंग अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
वर्तमान में फ्री वर्जन में केवल 3 चैट्स पिन करने की सुविधा मिलती है, जबकि व्हाट्सएप प्लस में इसे बढ़ाकर 20 चैट्स तक किए जाने की संभावना है हालांकि, अभी तक स्टेटस में आने वाले विज्ञापनों को हटाने जैसी कोई सुविधा शामिल नहीं की गई है।

WhatsApp Plus- कीमत को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है, यूरोप में इसकी कीमत लगभग €2.49 प्रति माह बताई जा रही है जबकि कुछ बाजारों में यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है, कुछ यूज़र्स को शुरुआती फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि 2016 में फेसबुक (अब मेटा) द्वारा अधिग्रहण के बाद व्हाट्सएप ने अपना पुराना सालाना शुल्क मॉडल समाप्त कर दिया था, इसके बाद कंपनी ने बिजनेस मैसेजिंग और विज्ञापन आधारित मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया, अब यह नया पेड प्लान उसी दिशा में एक और प्रयोग माना जा रहा है।
WhatsApp Plus- फिलहाल ‘व्हाट्सएप प्लस’ को चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स और कुछ बाजारों में ही टेस्ट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके वैश्विक रोलआउट पर फैसला लिया जाएगा।