Uttarakhand BJP- उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व की लगातार मिल रही सराहना ने राज्य की राजनीतिक दिशा को और स्पष्ट कर दिया है।
प्रदेश के विकास कार्यों, जनता से सहज संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान की उनकी कार्यशैली ने न केवल जनता बल्कि पार्टी हाईकमान का भी भरोसा मजबूत किया है, इसी भरोसे के आधार पर भाजपा में धामी को उत्तराखंड में राजनीतिक स्थिरता का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है।
हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक टीवी इंटरव्यू में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा ट्रैक रिकॉर्ड, विकास कार्यों और जनता के जीवन स्तर में सुधार को प्राथमिकता देती है, उनके अनुसार उत्तराखंड में सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है और विकास की गति संतोषजनक है, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में धामी पार्टी का चेहरा बने रहेंगे।
इUttarakhand BJP- ससे पहले भी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री धामी को कई बार समर्थन और सराहना मिल चुकी है, मार्च माह में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने भी उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने का संदेश दिया था।

इसके बाद रक्षा मंत्री ने हल्द्वानी की एक रैली में समान नागरिक संहिता समेत राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख कर धामी सरकार की नीतियों को मजबूती से सामने रखा था।
वहीं प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तराखंड आना भी राजनीतिक रूप से मुख्यमंत्री धामी के प्रति विश्वास के संकेत के रूप में देखा गया।
Uttarakhand BJP- लगातार मिल रहे इन संकेतों के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनावों में भी उत्तराखंड में धामी की भूमिका पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है और उन्हें राज्य में नेतृत्व का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है।