VIP Darshan- VIP दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू, मंदिर समिति ने जारी किए नियम

VIP Darshan- चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और नियंत्रित बनाने के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब वीआईपी दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

मंदिर समिति के अनुसार बढ़ती श्रद्धालु संख्या और अव्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और वीआईपी दर्शन प्रक्रिया को अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया जा सके।

VIP Darshan- स्थानांतरित हुआ वीआईपी कार्यालय

नई व्यवस्था के तहत वीआईपी प्रोटोकॉल कार्यालय को बदरीनाथ धाम क्षेत्र में थाने के पास स्थित नीलकंठ विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यहीं से वीआईपी दर्शन से संबंधित पर्चियां और पास जारी किए जाएंगे। पर्ची निर्गत होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को मंदिर दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था राज्य सरकार, जिला प्रशासन और बीकेटीसी को प्राप्त प्रोटोकॉल सूचनाओं के आधार पर लागू की जाएगी। समन्वित प्रक्रिया के तहत ही दर्शनार्थियों को प्राथमिक सुगम दर्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

VIP Darshan

VIP Darshan- दर्शन व्यवस्था में नया प्रवेश मार्ग निर्धारित

  • VIP Darshan- जारी आदेशों के अनुसार वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सिंहद्वार के दाहिनी ओर स्थित सीढ़ियों से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इससे भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने और सामान्य श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
  • नई व्यवस्था में राज्य अतिथियों और उनके परिवारों को निर्धारित 1100 रुपये की सहयोग राशि से छूट प्रदान की गई है। अन्य सभी प्रोटोकॉल श्रेणी के आगंतुकों के लिए यह शुल्क लागू रहेगा।
  • मंदिर समिति का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *