Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Uttarakhand BJP- भाजपा का बड़ा मिशन, सांसद-मंत्री करेंगे 24 घंटे का प्रवास

Uttarakhand BJP- आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है, पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे का प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपी है, इस दौरान जनसंपर्क बढ़ाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी धार देने पर जोर रहेगा।

बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में इस कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगाई गई, बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए, बैठक के दौरान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा की कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों को राज्य की 23 ऐसी विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जहां पिछला चुनाव पार्टी हार गई थी, इन सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं, प्रत्येक सदस्य संबंधित विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे का प्रवास कर स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगा।

Uttarakhand BJP- इसके अलावा शेष विधानसभा क्षेत्रों में मंत्रियों और विधायकों को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ सांसदों को दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व भी सौंपा जाएगा, ताकि चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रवास कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण को अनिवार्य गतिविधियों के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही नेताओं को शक्ति केंद्रों की बैठकों में भाग लेना होगा। भाजपा के प्रदेशभर में 2,835 शक्ति केंद्र हैं, जो संगठनात्मक ढांचे की अहम कड़ी माने जाते हैं। तीन से पांच बूथों के समूह से बने ये शक्ति केंद्र मंडल और बूथ स्तर के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करते हैं तथा चुनावी प्रबंधन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Uttarakhand BJP

पार्टी ने सभी नेताओं से प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट संगठन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जमीनी स्तर की गतिविधियों और संगठन की स्थिति का आकलन किया जा सके।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश संगठन में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को राजस्थान भेज दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही महामंत्री संगठन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन भी करेंगे।

Uttarakhand BJP- उधर, भाजपा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। जिला, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित होने वाले इस अभियान में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *