Uttarakhand PCS 2025- उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा में विवादित सवाल, जारी होंगे संशोधित परिणाम

Uttarakhand PCS 2025- उत्तराखंड पीसीएस 2025 प्री परीक्षा में एक सवाल विवादित साबित हुआ। सवाल नंबर 70 में “सेफ्टी” की जगह गलती से “सिक्योरिटी” शब्द प्रयोग किया गया था। इस गलती के कारण अभ्यर्थियों ने आयोग के खिलाफ याचिका दायर की थी।

नैनीताल हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों की मांग को सही ठहराते हुए आदेश दिया कि यह सवाल परीक्षा के मूल्यांकन से हटा दिया जाए। सवाल में उत्तराखंड के छठे फूड सेफ्टी इंडेक्स 2024 में प्राप्त कुल अंक के बारे में पूछा गया था, जबकि आयोग ने विकल्प (ग) को सही माना था। लेकिन विकल्प (ग) में अंक छठे फूड सेफ्टी इंडेक्स 2023–24 के थे, जो गलत थे।

Uttarakhand PCS 2025- हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम को इस सवाल के बिना पुनः मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी किया जाए। आयोग ने 29 जून को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *