Udan Scheme- देहरादून–गौचर सस्ती हेली सेवा 3 साल बाद फिर शुरू

Udan Scheme- उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार ने यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। तीन साल बंद रहने के बाद देहरादून से गौचर तक की हेली सेवा उड़ान योजना के तहत दोबारा शुरू कर दी गई है। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी और प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी।

पहले अक्टूबर 2021 में शुरू हुई यह सेवा जुलाई 2022 में बंद हो गई थी। अब नई शुरुआत के साथ सरकार ने किराए में भी बड़ी कटौती की हैजहां पहले एक तरफ का किराया लगभग 8,000 रुपये था, वहीं अब इसे घटाकर 4,000 रुपये कर दिया गया है। यात्रियों को केवल 5% जीएसटी अलग से देना होगा।

हेरिटेज एविएशन द्वारा चलाई जा रही इस हेली सेवा से देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर की दूरी सिर्फ 45 मिनट में तय की जा सकेगी। सुबह और दोपहर, दोनों समय उड़ानों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Udan Scheme- इस फैसले से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और रोज़ाना सफर करने वालों को तेज, सुरक्षित और किफायती हवाई सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *