SIR in Uttarakhand- विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में उत्तराखंड शामिल नहीं

SIR in Uttarakhand- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण में उत्तराखंड को शामिल नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों को इस चरण में जोड़ा है हालांकि, उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पहले ही एसआईआर की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वर्ष 2003 की मतदाता सूची पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके आधार पर अब मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। सोमवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 12 राज्यों में दूसरे चरण के एसआईआर की औपचारिक घोषणा की। माना जा रहा है कि अगले वर्ष अप्रैल में हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा।

अभियान के दौरान प्रत्येक मतदाता को एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कराना होगा। जो लोग फॉर्म भरकर नहीं देंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम स्तर पर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा, और यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

SIR in Uttarakhand- हालांकि, उत्तराखंड में यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही शुरू की जाएगी। फिलहाल राज्य निर्वाचन कार्यालय तैयारी के चरण में है ताकि अभियान शुरू होते ही प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *