Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Munsyari News- हीरा टी स्टॉल से शुरू हुई नई सौगात की कहानी - Him Varta

Munsyari News- हीरा टी स्टॉल से शुरू हुई नई सौगात की कहानी

Munsyari News- मुनस्यारी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अपने पुराने दिनों की यादें ताज़ा कर दीं, सीएम धामी सुबह की सैर पर रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने साथियों के साथ गुड़ की चाय का आनंद लिया, चाय की चुस्कियों के बीच उन्होंने स्टॉल मालिक और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत की और चाय की जमकर तारीफ की।

इसी दौरान स्थानीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने क्षेत्र के युवाओं के लिए इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाने की मांग रखी, सीएम धामी ने मौके पर ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इंडोर हॉल निर्माण की घोषणा कर दी।

Munsyari News

मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई, लोगों ने कहा कि यह फैसला न केवल खेल सुविधाओं को बढ़ावा देगा बल्कि मुनस्यारी के युवाओं को नई दिशा देगा।

Munsyari News- स्थानीय निवासियों ने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी यह सौगात क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *