Law & Order- राज्य में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों से कड़ाई से निपटेगी सरकार: मुख्यमंत्री

Law & Order- देवभूमि उत्तराखंड में ‘अतिथि देवो भव’ की सदियों पुरानी परंपरा और कानून का इकबाल दोनों अब साथ-साथ चलेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि राज्य में आने वाले हर श्रद्धालु और पर्यटक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह बात मुख्यमंत्री ने हरिपुर कलां स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित भव्य संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

Law & Order- पंजाब के सीएम से वार्ता

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत के अंश साझा किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम से उनकी बेहद सार्थक वार्ता हुई है और उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया गया है।

“मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री को साफ तौर पर भरोसा दिलाया है कि वे किसी भी बात की चिंता न करें। उत्तराखंड में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। राज्य में किसी भी अतिथि या श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Law & Order

Law & Order- हेमकुंड साहिब से नानकमत्ता तक…

देवभूमि की सर्वधर्म समभाव वाली संस्कृति का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती का सिख इतिहास और परंपराओं से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि यह वही पवित्र भूमि है जहां हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब जैसे ऐतिहासिक और श्रद्धेय गुरुघर स्थापित हैं।

इन स्तंभ स्थलों को सिख धर्मगुरुओं ने स्थापित किया था, जिनका आदिकाल से सम्मान होता आया है और आज भी हो रहा है। राज्य की एक बड़ी आबादी सिख धर्म की मान्यताओं से गहराई से जुड़ी है। ऐसे में यदि कुछ मुट्ठी भर लोग इस आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो प्रशासन उनसे पूरी कड़ाई के साथ निपटेगा।

Law & Order- राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का अनावश्यक प्रलाप

Law & Order- मुख्यमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से विपक्ष की एक सोची-समझी साजिश है। चुनाव और समसामयिक राजनीति में विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे किसी भी सामान्य मामले को बेवजह तूल देकर ‘अनावश्यक प्रलाप’ कर रहे हैं। सरकार इस तरह के दुष्प्रचार से भी सख्ती से निपटेगी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि आज देश का संत समाज उत्तराखंड सरकार के नीति-कार्यों और विकास योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट व प्रसन्न है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हमारी सनातन भूमि पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *