Kumbh 2027- हरिद्वार में भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी

Kumbh 2027- हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक तकनीक, एआइ आधारित निगरानी और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सीसीआर में मेला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।

बैठक में मंडल रेलवे प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य दिनों में संचालित होने वाली 33 जोड़ी ट्रेनों के अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर 15 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा, जबकि कुल पांच होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे। इनकी संयुक्त क्षमता 19 हजार से अधिक लोगों की होगी।

रेलवे और मेला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए रेलवे की ओर से चेतन तनेजा को मेलाधिकारी (रेलवे) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में रेलवे का अलग अधिकारी भी तैनात किया जाएगा, ताकि मेले के दौरान त्वरित समन्वय और निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Kumbh 2027- बैठक में यह भी तय किया गया कि हरिद्वार और आसपास के कुल 11 रेलवे स्टेशनों को कुंभ मेला कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

Kumbh 2027

रेलवे और मेला प्रशासन की संयुक्त टीम जल्द ही हरिद्वार सहित आसपास के स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद रेल यातायात और स्टेशन व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें पिछले कुंभ मेलों के अनुभवों और आंकड़ों का विश्लेषण कर संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि अर्धकुंभ 2027 का आयोजन सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, आइजी (कुंभ) योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, एडीआरएम प्रेमशंकर झा, रेलवे मेलाधिकारी चेतन तनेजा, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी जीआरपी अरुणा भारती, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार समेत रेलवे, पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Kumbh 2027- इसके अलावा मेला के केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष में रेलवे की अलग समन्वय डेस्क स्थापित की जाएगी। वहीं रेलवे के कंट्रोल रूम में भी मेला प्रशासन की ओर से समन्वय व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर संचालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *