Rojgar Mela Dehradun- उत्तराखंड के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और काम की खबर है, राजधानी देहरादून में आगामी 29 जून को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जहाँ युवाओं को सीधे नामी कंपनियों में प्लेसमेंट पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, यह मेला युवाओं के करियर को नई उड़ान देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की बड़ी पहल
इस रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से किया जा रहा है। मेले की शुरुआत 29 जून को सुबह 10 बजे से होगी। इस इवेंट में राज्य और देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी, जो सीधे युवाओं का इंटरव्यू लेकर उन्हें जॉब ऑफर करेंगी।
इन सेक्टर्स में बंपर अवसर, कुल 85 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के जरिए अलग-अलग फील्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस बार कंपनियों की ओर से कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मेले में मुख्य रूप से इनक्टिव और डिमांडिंग सेक्टर्स में मौके मिलने वाले हैं:
- फार्मा
- बायो-मेडिसिन
- लैब और रिसर्च
- इलेक्ट्रिकल
- टेक्निकल क्षेत्र
Rojgar Mela Dehradun- कैसे उठाएं फायदा?
Rojgar Mela Dehradun- इस क्षेत्र में योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे- बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ) लेकर 29 जून को सुबह ठीक 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून पहुंच सकते हैं। जॉब के लिए आवेदन और इंटरव्यू की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी।