Clean Dehradun- देहरादून की सड़कों पर उतरी हाई-टेक क्लीनिंग फोर्स

Clean Dehradun- राजधानी देहरादून अब देश के उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल हो गया है जहाँ अत्याधुनिक वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई होगी। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत इन स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मशीनों को अपने बेड़े में शामिल किया है।

इन मशीनों की खासियत यह है कि ये सड़क पर जमी धूल, कचरा और प्रदूषणकारी कणों को वैक्यूम तकनीक से खींचकर हटाती हैं। इससे न केवल सड़कें चमकेंगी बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। धूलकणों पर नियंत्रण मिलने से खासतौर पर दमा और श्वसन रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Clean Dehradun- मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा

Clean Dehradun

“यह कदम देहरादून को आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वैक्यूम बेस्ड मशीनें समय और संसाधनों की बचत करते हुए सड़कों की सफाई को अधिक प्रभावी बनाएंगी। आने वाले समय में और भी आधुनिक उपकरण निगम में शामिल किए जाएंगे।”

Clean Dehradun- स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहले से ही अपनी पहचान बना रहा देहरादून अब ‘ग्रीन और क्लीन देहरादून’ के लक्ष्य की ओर और तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *