Kanwashram Cleanliness Drive- कोटद्वार की सांस्कृतिक धरोहर कण्वाश्रम अब होगा और स्वच्छ

Kanwashram Cleanliness Drive- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। यह अभियान वन विभाग कोटद्वार, नगर निगम, यूथ फाउंडेशन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं कण्व ऋषि की तपोस्थली और राजा भरत की जन्मभूमि माने जाने वाले कण्वाश्रम मंदिर परिसर में पहुँचकर झाड़ियाँ काटीं और प्लास्टिक एवं कूड़ा-कचरा हटाने में भागीदारी की। साथ ही नगर निगम कर्मचारियों की मदद से मंदिर परिसर और सीढ़ियों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Kanwashram Cleanliness Drive- प्रेस को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा

Kanwashram Cleanliness Drive

“हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज उसी क्रम में कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। कण्वाश्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मैं श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करती हूँ कि गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखें।”

उन्होंने विशेष रूप से यूथ फाउंडेशन के उन युवाओं का आभार जताया, जो आर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं और जिन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Kanwashram Cleanliness Drive- इस अवसर पर कोटद्वार प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद शशिकांत जोशी, अमित नेगी, कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, राजीव डबराल, सौरव नौडियाल, आशु नेगी, मोहित कंडवाल, जयवीर सिंह रावत, सुभाष जखमोला सहित अनेक गणमान्यजन और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *