Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता विभाग की बड़ी पहल

Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025-अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा विकास भवन ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सहकारिता सचिव डॉ. वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भाग लिया।

Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर

बैठक में डॉ. रावत ने सहकारिता समितियों के सचिवों और बैंकों के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जनपद के हर किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने ग्राम पंचायतों में नए इंपैक्ट समितियों (PACS) के गठन की प्रगति की समीक्षा की और PACS कम्प्यूटरीकरण का डाटा एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से फीड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन समितियों या बैंकों द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे इन समितियों के कार्यों की सघन समीक्षा करें।

Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025- 22 कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सुविधाएं

डॉ. रावत ने बताया कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 22 योजनाएं शुरू कर रही है, जिनके माध्यम से सभी आवश्यक सुविधाएं सहकारी समितियों के जरिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025- पारदर्शिता और महिला सशक्तिकरण पर बल

सहकारिता विभाग में पारदर्शी नियुक्तियों को लेकर भी मंत्री ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भर्ती IPCS के माध्यम से परीक्षा द्वारा की जाएगी, जबकि चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियां आउटसोर्सिंग के जरिए होंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में “लखपति दीदी” योजना के तहत जनपद में 50,000 महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Antarrashtriya Sahkarita Varsh 2025- सचिव सहकारिता और जिलाधिकारी के निर्देश

सहकारिता सचिव डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी समितियों और बैंकों को अधिकतम किसानों को ऋण उपलब्ध कराने और ऋण वसूली में भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी अधिकारियों से सामूहिक रूप से कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक्शन प्लान तैयार कर कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौधरोपण

बैठक से पूर्व “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विकास भवन परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *