Ankita Murder Case- अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डालनवाला थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी कर अपनी छवि खराब करने के साथ ही उत्तराखंड में दंगे फैलाने की साजिश रची।
तहरीर में सीधे तौर पर कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) को साजिश का सूत्रधार बताया गया है और उनसे त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
Ankita Murder Case- डालनवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।