मेरठ में रचा गया भक्ति और देशभक्ति का इतिहास, तिरंगा यात्रा और दिव्य झांकियों ने मोहा जनमानस”

“वन्दे मातरम् के जयघोष से गूंजा मेरठ, देवकी मय्या के नेतृत्व में राष्ट्रीय चेतना का भव्य संगम”

मेरठ : जब एक जब संपूर्ण भारतवर्ष से आए हुए देशभक्त एवं आध्यात्मिकता से ओतप्रोत लोग एक साथ इकट्ठे हुए जिन्होंने भारत माता और ओम के झंडे लेकर के शहर के दिल और धड़कन मेरठ कैंट के सदर क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली इसके साथ ही दिव्य एवं देशभक्ति झांकी भी देखने को मिली जिनमें मुख्य रानी लक्ष्मीबाई भारतीय सेना की झांकी,शिव परिवार, शंकर बारात,भोले बाबा की अद्भुत दिव्य शिवलिंग एवं श्री कृष्ण लीला इसके अतिरिक्त अनेकों झांकियों का प्रदर्शन देखने को मिला शोभायात्रा का विवरण इस प्रकार है ।

यात्रा भैंसाली मैदान से चलकर सदर थाना,सदर बाजार,हनुमान चौक,आबू लेन,सब्जी मंडी से होते हुए वापस भैंसाली मैदान में समापन हुई और संस्थान सभी मेरठ वासियों से आग्रह करता है कि कल 14 दिसंबर को भोले बाबा का दिव्य सत्संग एवं संपूर्ण वंदे मातरम गायन ओम मेडिटेशन का कार्यक्रम आयोजित है आप सभी सब परिवार पधारे । राष्ट्रीय चेतना जागरण की प्रेरणा बन रही हैं ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर की अध्यक्षा वंदनीय देवकी मय्या जी वन्दे मातरम् के अमर जयघोष और राष्ट्र गौरव के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के पवित्र संकल्प के साथ, ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान की अध्यक्षा वंदनीय देवकी मय्या सन 2017 से निरंतर राष्ट्रीय चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का अलख जगा रही हैं। उनके नेतृत्व में अब तक भारत के 300 से अधिक स्थानों पर विशाल तिरंगा यात्राएँ और संस्कार परिवर्तन के दिव्य सत्संग आयोजित किए जा चुके हैं।

भारत के सीमांत क्षेत्रों जैसे कश्मीर तक में तिरंगा यात्रा निकालकर मातेश्वरी देवकी मय्या और संस्थान के सेवादारों ने भारत की एकता और अखंडता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर,
शिव भोलेनाथ का दिव्य सत्संग, ऊँ महामंत्र का उच्चारण और संपूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यह आयोजन न केवल आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देगा।

मातेश्वरी देवकी मय्या के नेतृत्व में चल रहे इस महायज्ञ को भारत सरकार ने भी राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप दिया है। इस जनजागरण को सफल बनाने के लिए संस्थान ने प्रधानमंत्री का आदरपूर्वक अभिनंदन तथा हार्दिक धन्यवाद किया है।

सन 2023 में रायपुर में ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान ने एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जब 1,00,000 से भी अधिक देशभक्तों ने एक साथ सम्पूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गीत का सामूहिक गायन किया। यह रिकॉर्ड भारत की एकता, भक्ति और उत्साह का प्रत्यक्ष प्रमाण बना।

ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान आज देश और विश्व की एकमात्र ऐसी संस्था के रूप में उभर रही है, जो देशभक्ति और आध्यात्मिक क्रांति को एक सूत्र में बाँधकर हर व्यक्ति में चेतना, संस्कार और राष्ट्र प्रेम जाग्रत कर रही है। संस्थान का उद्देश्य भारत को पुनः स्वर्णिम भारत बनाने के सपने को साकार करना है।

आयोजक मेरठ
रेनू वर्मा

संयोजक
प्रकाश वीर
सुभाष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *