Sardar Vallabhbhai Patel Punyatithi- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों को एकीकृत कर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी उन्होंने बताया कि राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
Sardar Vallabhbhai Patel Punyatithi- पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।