Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- 17 दिसंबर से शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार

Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य प्रत्येक ग्राम और न्याय पंचायत तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को सीधे सेवाओं का लाभ देना है।

Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- अभियान की अवधि और संचालन

यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा। सचिव विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। अभियान में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारी सीधे न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे।

Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- शामिल विभाग और गतिविधियाँ

इस अभियान में शामिल विभागों में हैं-

Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, श्रम, चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, वन, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग व वित्तीय संस्थान।

इन विभागों के अधिकारी बहुउद्देशीय शिविर लगाएंगे। शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को सीधे योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। अभियान के दौरान सभी अधिकारी गांवों का भ्रमण करेंगे।

Jan-Jan Ki Sarkar Uttarakhand- प्रचार और सर्वेक्षण

जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर लगाने से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। हर सप्ताह कम से कम दो से तीन कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में ये शिविर आयोजित किए जाएँ, शिविर से पहले न्याय पंचायत स्तर तक योजनाओं के वंचितों का सर्वेक्षण भी कराया जाएगा, ताकि अभियान अधिक प्रभावी और लक्षित रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *