BJP Mission 2027
BJP Mission 2027- बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर चर्चा
बैठक के दौरान तीनों लोकसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सांगठनिक गतिविधियों, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। पार्टी नेतृत्व ने इस बात पर विशेष बल दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों का प्रभावी संदेश जन-जन तक प्रसारित हो।BJP Mission 2027- विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर बोले सांसद अनिल बलूनी
BJP Mission 2027- बैठक में शामिल होने पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का कार्य करने का तरीका पूरी तरह विकास केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘अटल जी ने बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तराखंड में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का ट्रैक रिकॉर्ड जनता के सामने है और इसी काम के दम पर पार्टी को पुनः जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बैठकों का उद्देश्य केवल तात्कालिक चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि संगठन को हर समय सक्रिय और जीवंत बनाए रखना भी पार्टी की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बैठक में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति और भावी रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
