THDC Tunnel Rescue- टनल रेस्क्यू पूर्ण, 12 श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाले गए, 10 की हुई दुखद मौत

THDC Tunnel Rescue- पीपलकोटी (चमोली),चमोली जनपद के हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में बीते 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को पूरा हो गया। लगभग 117 घंटे चले इस व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टनल में फंसे सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है।

THDC Tunnel Rescue- 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

हादसे के समय टनल में एचसीसी कंपनी के माध्यम से काम किया जा रहा था। अचानक पानी के रिसाव और मलबा आने के कारण लगभग 22 मजदूर अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, भारतीय सेना, पुलिस, सीआईएसएफ और जिला प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान कुल 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 10 श्रमिकों के शव बरामद किए गए। अभियान के प्रथम दिन 19 लोगों को बाहर निकाला गया था, जिसमें 12 घायल और 7 मृतक शामिल थे। इसके बाद लगातार चले सर्च ऑपरेशन में 18 अगस्त तक शेष सभी प्रभावितों को बाहर निकाला गया।

THDC Tunnel Rescue- आधुनिक उपकरणों से चलाया गया ऑपरेशन

THDC Tunnel Rescue- सुरंग के भीतर भारी मात्रा में पानी और मलबा जमा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीमों ने सक्शन पंपों और भारी मशीनरी की मदद से पानी की निकासी की और मलबे को हटाकर अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच बनाई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी की और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखा। THDC Tunnel Rescue सुरक्षित निकाले गए 12 श्रमिकों का विवरण 1. सुनील दीवान (छत्तीसगढ़) 2. हारबिल गुड़िया (झारखंड) 3. कमड़ा (झारखंड) 4. निस्तर भिंगरा (झारखंड) 5. विनोद रावना (झारखंड) 6. दीना बेगरा (झारखंड) 7. खेला राम बिसरा (झारखंड) 8. सुबेग सिंह (पंजाब) 9. तिलकराज (हिमाचल प्रदेश) 10. पेन सिंह (छत्तीसगढ़) 11. रोहित पाण्डे (बिहार) 12. गोविन्दो मंडाल (पश्चिम बंगाल) मृतक श्रमिकों की सूची 1. प्रदीप पंवार (टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड) 2. जितेन्द्र कुमार (उत्तर प्रदेश) 3. मुकेश सिंह (चमोली, उत्तराखंड) 4. दुर्लभ शर्मा (उत्तर प्रदेश) 5. विजय हंसदा (उत्तर प्रदेश) 6. लोकेश्वर (छत्तीसगढ़) 7. भुनेश्वर (छत्तीसगढ़) 8. देवनाथ (छत्तीसगढ़) 9. लुकास टोपनो (झारखंड) 10. चेतन पोयाम (छत्तीसगढ़) THDC Tunnel Rescue- प्रशासनिक और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से यह जटिल सर्च अभियान संपन्न हो सका। यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *