UTU Digital Services- 26 हजार छात्रों को दिया डिजिटल तोहफा, घर बैठे मिलेंगे सर्टिफिकेट

UTU Digital Services- उत्तराखंड के तकनीकी छात्रों को अब एक अदद सर्टिफिकेट के लिए महीनों का इंतजार और देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) ने छात्र सुविधाओं का पूरी तरह डिजिटलीकरण कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने प्रोविजनल और माइग्रेशन प्रमाण पत्र जारी करने की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। इस बड़े बदलाव के बाद अब छात्र घर बैठे महज एक क्लिक पर अपने जरूरी दस्तावेज हासिल कर सकेंगे।

यूनिवर्सिटी के इस कदम से करीब 26 हजार छात्र-छात्राओं को सीधा फायदा होगा। खासकर इंजीनियरिंग के 13,450 छात्रों के लिए यह फैसला वरदान साबित होगा, जिन्हें इंटर्नशिप, जॉब प्लेसमेंट और आगे की पढ़ाई के लिए तुरंत इन दस्तावेजों की जरूरत होती है।

UTU Digital Services- ‘यूनिवर्सिटी से नहीं आया सर्टिफिकेट’ वाली बहानेबाजी खत्म

पहले यूटीयू कैंपस के छात्रों का काम तो आसानी से हो जाता था, लेकिन इससे संबद्ध (affiliated) 95 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती थी।

  • खत्म होगा महीनों का इंतजार: छात्र जब कॉलेज जाते थे, तो उन्हें अक्सर यह कहकर टरका दिया जाता था कि “विश्वविद्यालय से अभी आपका प्रमाण पत्र नहीं आया है।” इस चक्कर में छात्रों के 1 से 2 महीने बर्बाद हो जाते थे।
  • पारदर्शिता और स्पीड: नई ऑनलाइन व्यवस्था से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों या कॉलेजों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

UTU Digital Services- आवेदन की बेहद आसान प्रक्रिया

छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं:

  • यूनिवर्सिटी वेबसाइट: छात्र यूटीयू की ऑफिशियल वेबसाइट https://uktech.ac.in पर जाकर ‘स्टूडेंट्स कार्नर’ (Students Corner) के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • यूएमएस पोर्टल: इसके अलावा यूनिवर्सिटी के UMS पोर्टल पर लॉगिन करके भी डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

UTU Digital Services- आंकड़ों में समझिए UTU का बड़ा फैसला

यूटीयू नेटवर्क प्रोफाइल कुल संख्या

संबद्ध कुल संस्थान (Affiliated Colleges) 95

यूनिवर्सिटी कैंपस 09

कुल छात्र संख्या (UG + PG) 26,105

पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स 250

संबद्ध कॉलेजों में कुल फैकल्टी 3,872

यूनिवर्सिटी स्टाफ (कर्मचारी) 383

UTU Digital Services- बदलाव का सबसे बड़ा फायदा

UTU Digital Services- उत्तराखंड के सुदूर और पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को पहले छोटे से काम के लिए भी देहरादून मुख्यालय तक का लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। अब डिजिटल होने से पहाड़ के दूरस्थ इलाकों के छात्रों को सबसे बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *