Nitin Nabin Uttarakhand
Nitin Nabin Uttarakhand- देवभूमि उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन 9 और 10 सितंबर को दो दिवसीय कुमाऊं प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे हल्द्वानी और रुद्रपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति, कोर कमेटी और विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों में शिरकत करेंगे।
गढ़वाल क्षेत्र में सांगठनिक संवाद के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व का यह दौरा पूरी तरह से कुमाऊं मंडल पर केंद्रित रहेगा, जिसे आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रवास का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सीटवार माइक्रो-प्लानिंग तैयार करना है। बैठक में पिछले चुनाव में मामूली अंतर से हारी गई सीटों पर विशेष रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा, राज्य के वर्तमान विधायकों और पार्टी प्रत्याशियों के कामकाज की जमीनी स्तर पर समीक्षा की जाएगी ताकि बूथ स्तर तक संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।

Nitin Nabin Uttarakhand- दो दिवसीय दौरे का विस्तृत शेड्यूल
- 9 सितंबर (प्रदेश कार्यसमिति व कोर कमेटी बैठक): हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक परिसर में प्रदेश कार्यसमिति की उच्चस्तरीय बैठक होगी। शाम को राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश कोर कमेटी और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्य के राजनीतिक हालात और आगामी चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा करेगा।
- 10 सितंबर (सेवा संकल्प व सामाजिक सम्मेलन): सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके बाद हल्द्वानी में विशाल पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि अपराह्न में रुद्रपुर में सिख गौरव सम्मेलन के माध्यम से तराई क्षेत्र के सामाजिक समीकरणों को साधा जाएगा।

Nitin Nabin Uttarakhand- संगठन की ताकत से ऐतिहासिक जीत: महेंद्र भट्ट
Nitin Nabin Uttarakhand- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत सांगठनिक ढांचे के बल पर पार्टी 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें…
