Social Security Pension
Social Security Pension- समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की। इस मद में कुल ₹147.05 करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए पात्र लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प समाज के हर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के पूरी तरह से पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Social Security Pension- त्वरित समाधान के निर्देश
Social Security Pension- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन में लाभार्थियों को आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहने पाए।
यह भी पढ़ें…
