Hari Van Haridwar
Hari Van Haridwar- नगर निगम हरिद्वार की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक सोमवार, 28 सितंबर को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में धर्मनगरी के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था सुधार और शहर की पहचान से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को पटल पर रखा जाएगा। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद शहर के कई प्रसिद्ध क्षेत्रों के प्रचलित नाम आधिकारिक तौर पर बदल दिए जाएंगे।
नगर निगम द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थलों को नए और आध्यात्मिक रूप से उपयुक्त नाम दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है:
Hari Van Haridwar- इन इलाकों के बदलेंगे नाम
- चमगादड़ टापू का नया नाम ‘गंगा द्वीप’ करने का प्रस्ताव है।
- रोड़ी बेलवाला का नाम बदलकर ‘हरि वन’ किया जाएगा।
- गड्ढा पार्किंग का नया नाम ‘अलकनंदा पार्किंग’ रखा जाएगा।
- उत्तम बस्ती को ‘उत्तम नगर’ के रूप में पहचान मिलेगी।
- कबाड़ी बस्ती का नाम बदलकर ‘सुंदर बस्ती’ किए जाने की तैयारी है।
Hari Van Haridwar- निगम के विभिन्न अदालती मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए एक समर्पित ‘विधि प्रकोष्ठ’ (Legal Cell) के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, शहर में किन्नर समुदाय द्वारा लिए जाने वाले बधाई शुल्क के सही निर्धारण और नियमन के लिए विशेष उपविधि (By-laws) बनाने पर भी विचार किया जाएगा।

Hari Van Haridwar- बुनियादी ढांचे और राजस्व बढ़ाने के बड़े प्रस्ताव
- अतिथिगृह व गंगा म्यूजियम: महापौर कार्यालय परिसर में नया अतिथिगृह, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और एक आधुनिक ‘गंगा म्यूजियम’ बनाने का निर्णय लिया जाएगा। पुरानी कचहरी परिसर में भी अतिथिगृह अथवा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण पर मंथन होगा।
- पार्किंग व विज्ञापन का अधिकार: नगर निगम क्षेत्र की सभी पार्किंग स्थलों की निविदा (Tender) प्रक्रिया और शहर में लगने वाले सभी यूनिपोल विज्ञापनों का पूर्ण अधिकार नगर निगम हरिद्वार के अधीन करने का प्रस्ताव एजेंडे में है।
- सड़क एवं सुंदरता सुधार: शहर के डिवाइडरों, पोलों और सार्वजनिक स्थानों पर लटके निजी कंपनियों के अनधिकृत तारों को हटाने, नगर निगम की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाने का निर्णय भी लिया जाएगा।
- शिक्षा क्षेत्र में पहल: पन्नालाल भल्ला म्यूनिसिपल कॉलेज परिसर में एक नया विधि महाविद्यालय (Law College) अथवा उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने से संबंधित प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
