Agniveer Education Concession- देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों के आश्रितों और परिवारों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार पूरी तरह खोल दिए गए हैं। भारतीय सेना और देहरादून स्थित CIMS & UIHMT Group of Colleges के बीच नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस नई पहल के तहत वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के बच्चों की 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ कर दी जाएगी। इस समझौते के दायरे में केवल शहीद परिवारों को ही नहीं, बल्कि पात्र सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के बच्चों और आश्रितों को भी शामिल किया गया है। इन्हें ट्यूशन फीस में 40 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। इसके साथ ही, निर्धारित प्रावधानों के अनुसार देश सेवा में जुटे अग्निवीर और उनके आश्रित भी इस कल्याणकारी योजना का पूरा लाभ उठा सकेंगे, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी युवा की पढ़ाई में रुकावट न बने।
Agniveer Education Concession- किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा लाभ?
Agniveer Education Concession- सीआईएमएस-यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी कोर्स संचालित होते हैं, जिनमें छात्र इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा
- नर्सिंग और पैरामेडिकल
- फार्मेसी और प्रबंधन
- कंप्यूटर साइंस, लॉ (विधि) और हॉस्पिटैलिटी
Agniveer Education Concession- संस्थान के चेयरमैन एवं शिक्षाविद अधिवक्ता ललित मोहन जोशी ने इस अवसर पर कहा कि देश के लिए जान जोखिम में डालने वाले सैनिकों के परिवारों को संबल देना हर नागरिक का कर्तव्य है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान चेयरमैन ललित मोहन जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, अकादमी निदेशक डॉ. सपना जोशी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत समेत भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।- ललित मोहन जोशी यह भी पढ़ें…
