Amit Shah in Uttarakhand
Amit Shah in Uttarakhand- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान हरिद्वार शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
गृहमंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, बैरागी कैंप में आयोजित शताब्दी समारोह और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
Amit Shah in Uttarakhand- इन मार्गों से डायवर्ट होगा यातायात
- दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
- नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
- दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की–मोहंड मार्ग से होकर गुजरेगा।
- ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होते हुए भेजा जाएगा।
- सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर–मध्य मार्ग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।
- हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।
- बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

Amit Shah in Uttarakhand- इन स्थानों पर रहेगी नो-एंट्री
शहर के भीतर भारी वाहनों के लिए जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट चौकी, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में नो-एंट्री लागू रहेगी। इसके अलावा देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित करते हुए लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।
Amit Shah in Uttarakhand- प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
