Uttarakhand Forest Department- उत्तराखंड वन विभाग में शीर्ष पद पर विवाद, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Uttarakhand Forest Department- उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। सरकार ने सीनियरिटी को दरकिनार करते हुए 1993 बैच के IFS अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) नियुक्त कर दिया है, जबकि विभाग में सबसे वरिष्ठ 1992 बैच के अधिकारी बीपी गुप्ता मौजूद हैं। इसी निर्णय के खिलाफ बीपी गुप्ता ने नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका में गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें अपने जूनियर अधिकारी के अधीन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में उनके पास प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) का पद है, जो HoFF के अधीन आता है। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में उन्हें इस पद से हटाकर बायोडायवर्सिटी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा भी हुई थी, जिसके आदेश जारी हो गए हैं।

Uttarakhand Forest Department- प्रदेश में यह पहली बार है जब HoFF पद पर नियुक्ति में वरिष्ठता का पालन नहीं किया गया। हालांकि इससे पहले भी राजीव भरतरी को HoFF पद से हटाकर उनके जूनियर विनोद कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी, जिस पर भरतरी हाईकोर्ट गए और उन्हें दोबारा पद पर बहाल किया गया।

अब हाईकोर्ट सरकार की डीपीसी प्रक्रिया, सीनियरिटी की अनदेखी और नियुक्ति के आधारों पर जवाब तलब कर सकता है साथ ही संभावना है कि कोर्ट गुप्ता को मामला CAT में ले जाने की सलाह भी दे।

Uttarakhand Forest Department- पहले तबादले के विवाद और अब शीर्ष पद की नियुक्ति वन विभाग लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *