Uttarkashi News
Uttarkashi News- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार रात एक मकान की दीवार ढह गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
यह हादसा रात करीब दो बजे उस समय हुआ जब गुलाम हुसैन अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अचानक मकान की दीवार ढहने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और दस माह की बेटी सलमा के रूप में की गई है।
Uttarkashi News- रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार जबर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया, लेकिन जब तक मलबा हटाया गया, तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।
Uttarkashi News- भारी बारिश बनी हो सकती है वजह
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में दीवार गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई भारी बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें…
