Seva Setu Sammelan
Seva Setu Sammelan- उत्तराखंड के ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया और उनके साथ सीधे संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान तथा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Seva Setu Sammelan- सशक्त गांवों से सशक्त उत्तराखंड का रास्ता

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी गांवों में निवास करती है। पंचायत प्रतिनिधि ही जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस परिवर्तन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे अहम है। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावकारी बनाने के लिए प्रदेश के 60 हजार से अधिक त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है।
इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को आधुनिक तकनीकी जानकारी, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बेहतर कार्यकुशलता से लैस करना है ताकि वे अपनी-अपनी पंचायतों में विकास कार्यों को तेजी से लागू कर सकें।

Seva Setu Sammelan- आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का संकल्प
Seva Setu Sammelan- सम्मेलन के दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों से यह आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्य करें। सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ, सुंदर, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे पलायन पर रोक लगे और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यह भी पढ़ें…
