Guru Nanak College of Nursing
Guru Nanak College of Nursing- देहरादून के झाझरा स्थित गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने गर्मी के मौसम में बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए “हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के उपचार” विषय पर एक जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को तेज़ गर्मी से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों के प्रति सतर्क करना था।
अभियान के तहत बी.एस.सी. नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों द्वारा आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में हीट स्ट्रोक के कारण, लक्षण और उससे बचाव के तरीकों को रेखांकित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाए तो उसे छायादार स्थान पर ले जाकर ठंडा पानी पिलाना और शरीर का तापमान कम करना जरूरी है।
इस अवसर पर छात्रों ने पंफलेट्स वितरित किए और स्वास्थ्य संवाद सत्रों के माध्यम से बताया कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना, हल्के व आरामदायक कपड़े पहनना, दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचना और अधिक परिश्रम से दूरी बनाए रखना हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रभावी उपाय हैं। साथ ही, इन्फ्रारेड थर्मामीटर के उपयोग और प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी साझा की गई।
Guru Nanak College of Nursing- कॉलेज के मुख्य CSO सैथजीत सिंह, COO विनीत और रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक उपयोगी पहल बताया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. लोलीता लाल के मार्गदर्शन में विभागीय शिक्षकों शिवानी, सुषमिता, नेहा, अमित, दीक्षा, आशिष, अश्विंद्र और राजेंद्र ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
यह अभियान न केवल छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व को भी उजागर करता है।
यह भी पढ़ें…
