Uttarakhand Weather Update
Uttarakhand Weather Update- उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को देर रात हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के चुनिंदा इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जहां येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। वहीं, मैदानी जिलों—हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर—में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
Uttarakhand Weather Update- राज्य के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक प्रदेश भर में रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें…
