Army Bharti Pithoragarh
Army Bharti Pithoragarh- पिथौरागढ़ में बुधवार को सेना भर्ती के दौरान 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई, इस दौरान दो युवक घायल हो गए।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती होनी है, जिसके लिए बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे हैं लेकिन युवाओं को पिथौरागढ़ तक पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके बाद आज आक्रोशित युवा भर्ती स्थल का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।
इन युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया, गंभीर रूप से घायल एक युवक युवराज(17) पुत्र सुभाष निवासी मेहताबनगर बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, दूसरे घायल युवक मनीष के सिर में टांके लगे, मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
Army Bharti Pithoragarh- भगदड़ के दौरान आर्मी का गेट भी टूट गया, जिसे फायर ब्रिगेड के वाहन से सहारा देकर रोका गया, भगदड़ मचने के दौरान पूरे स्थल पर युवाओं के जूते, फटे बैग बिखरे पड़े नजर आए, प्रादेशिक सेना में अलग-अलग पदों के लिए सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हो रही भर्ती ने कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया, मैदान वाले हल्द्वानी तक किसीतरह पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ढाई सौ किमी. दूर पिथौरागढ़ तक पहुंचने के संकट के आगे सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं।
वहीं, जब युवाओं को पिथौरागढ़ तक जाने के लिए वाहन नहीं मिले तो जान तक खतरे में डाल दी. युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने वाले ट्रक, टैक्सी और बस किसी को भी नहीं छोड़ा. पीलीभीत चुंगी से पांच किमी दूर बस्तिया तक उनका राज रहा।
यह भी पढ़ें…
