Nursing Core- चमोली की दो बेटियों का सेना में चयन, बनेगीं अफसर

Nursing Core-  चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक की दो बेटियों का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ हैं।

Nursing Core- स्थानीय लोग दूसरो को बड़े गर्व के साथ इस खबर को सुना रहे है और दोनों बेटियों के घरों पर जाकर उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं, चयन से पहले भी दोनों बेटियाँ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO के पद पर तैनात थी, दोनों के चयन होने पर नंदानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

नंदानगर के कुमजुग गांव के निवासी लखपत सिंह रावत की बेटी प्रियंका (प्रिया) और नंदानगर के ही खलतरा गांव के मंगल सिंह कंडारी की बेटी सोनम कंडारी का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ हैं।

प्रियंका (प्रिया) के पिता लखपत सिंह नंदानगर में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं और उनकी मां नीता देवी गृहणी हैं वहीं सोनम के पिता मंगल सिंह कंडारी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं, सोनम की मां विनीता देवी नंदानगर के ही मटई गांव की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

Nursing Core- नंदानगर के ही गुरु रामराय स्कूल के प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद कर्णप्रयाग और बालावाला देहरादून से माध्यमिक शिक्षा के साथ ही राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी (सूरसिंहधार) से BSC नर्सिंग कर प्रियंका रावत नंदानगर में भेंटी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर तैनात थी।

वहीं सोनम कंडारी ने भी अपने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद नवोदय विद्यालय और गुरु रामराय स्कूल गोपेश्वर से माध्यमिक के साथ ही गुरु रामराय देहरादून से ही BSC नर्सिंग की, जिसके पश्चात वो डाकपत्थर (देहरादून) में CHO के पद पर तैनात थी लेकिन अब दोनों सेना में ट्रेनिंग के पश्चात सब लेफ्टिनेंट बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगी, प्रियंका व सोनम की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है,दोनों बेटियों को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *