Stunt on Cycle
Stunt on Cycle- सर्कस में आपने कई अनोखे और अद्भुत करतबों को देखा होगा. अब सर्कस का शौक लोगों में भले ही खत्म हो गया है, पर जब भी सर्कस में दिखाए जाने वाले स्टंट लोग असल जिंदगी में देख लेते हैं, तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाते. इन दिनों एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां एक साइकिल पर स्टंट करती नजर आ रही हैं.
इसमें 1 साइकिल पर 10 लड़कियां चढ़ती नजर आ रही हैं. उन्होंने ऐसा करतब दिखाया कि हर कोई हैरान हो जा रहा है, पर करतब के आखिर में उन्होंने जो किया, वो देखकर तो हर व्यक्ति का मुंह खुला रह जाएगा!
इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक फोटो पोस्ट किया गया है, जिसमें कुछ लड़कियां और उनके ट्रेनर खेल के मैदान पर मौजूद हैं, और एक साइकिल के जरिए करतब दिखा रहे हैं. करतब की शुरुआत में एक लड़की साइकिल चलाती हुई नजर आ रही है.
Stunt on Cycle- वो गोलाई में अपनी साइकिल घुमाती है. फिर उसके बाद एक लड़की चढ़ती है और वो टायर के ऊपर जगह बनाकर बैठ जाती है. उसके बाद दूसरी लड़की चढ़ती है और वो सीधे लड़की के कंधे पर बैठ जाती है. धीरे-धीरे लड़कियां उस साइकिल पर चढ़ने लगती हैं।
जब साइकिल पर 10 लड़कियां हो गईं, तो उन्हें देखकर ऐसा लगने लगा जैसे उन्होंने साइकिल के ऊपर ही पिरामिड का निर्माण कर दिया हो. हर लड़की अपने-अपने स्तर पर संतुलन बनाए हुए थी. पर साइकिल चलाने वाली लड़की की ज्यादा ही तारीफ होनी चाहिए.
आखिर में जो लड़कियों ने किया, वो ज्यादा हैरान करने वाला है. उन सभी लड़कियों ने अपने दोनों हाथ शरीर से दूर कर फैला लिए. इस तरह उनका संतुलन वैसा का वैसा ही बना रहा. बाद में वो साइकिल से बड़े ही आराम से उतरने लगीं और अंत में सिर्फ साइकिल चलाने वाली लड़की बची।
यह भी पढ़ें…
