Haldwani News
Haldwani News- झूलाघाट स्थित गौना बडालू क्षेत्र की 23 वर्षीय नर्स नीलम चंद पुत्री लक्ष्मण चंद बीती रात अस्पताल हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली, वह एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी, उसी हॉस्पिटल के रिसेप्शन में कार्य करने वाले युवक से उसकी शादी होने वाली थी।
मिली जानकारी के अनुसार नीलम डेढ़ महीना पहले ही मुहानी, हल्द्वानी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स के पद पर नियुक्त हुई थी,बीते दिन वह ड्यूटी ख़त्म करके हॉस्टल पहुंची।
उसके कुछ देर बाद ही उसकी साथी आशा भी ड्यूटी करके पहुंची तो उसने देखा की नीलम बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ी है।
आशा ने तुरंत इसकी सूचना उसके मंगेतर पारस को दी फिर दोनों मिलकर नीलम को एसटीएच ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मिली जानकारी में बताया गया कि युवती के हाथ में ड्रिप चढ़ाने वाली कैथ लगी थी, पोस्टमार्टम करके के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Haldwani News- युवती के पिता लक्षमण चंद भारतीय सेना में हैं और युवती का एक छोटा भाई भी है, घर वालों ने नीलम की शादी हॉस्पिटल में रिशेप्शन पर कार्यरत पारस से तय की थी जो कि 16 जून को होनी थी।
मौत के कारणों का पोस्टमार्टम से स्पष्ट नहीं हो पाया है और ना ही कोई आरोप-प्रत्यारोप परिजनों द्वारा लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें…
Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान
