Navya Pandey
Navya Pandey- उत्तराखंड की होनहार बेटी जो पेशे से वन विभाग में तैनात है, इस बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिली सफलता पर नव्या बहुत खुश हैं और पुरे प्रदेश को उन्होंने गर्वान्वित किया है, देवभूमि उत्तराखण्ड को खेल क्षेत्र में लगातार सफलताएं मिल रही हैं।
प्रदेश के युवक राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन देकर प्रदेश का नाम ऊँचा कर रहे हैं, आज हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की नव्या पांडे की इन्होने अबू धाबी में आयोजित जु-जित्सु प्रतियोगिता में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था।
जहाँ पर इन्होने विदेशी खिलाड़ियों को हराकर देश के लिए कांस्य पदक जीता है उनकी इस सफलता पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही है।
Navya Pandey- वन दरोगा के पद पर तैनात हैं नव्याआबूधाबी में चल रही 8वीं एशियाई प्रतियोगिता में नव्या ने महिला वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है
उनकी इस उपलब्धि पर जु-जित्सु एसोसिएसन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने भी खुशी जताई है और सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रिड़ाधिकारी वरुण बेलवाल आदि ने भी नव्या को शुभकामनाएं दी हैं।
अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ नव्या वन विभाग में वन दरोगा के पद पर भी तैनात हैं, उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन करने वाली नव्या को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें…
