Agniveer Recruitment
Agniveer Recruitment 2024- भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफी, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती निकाली गई है। पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के मुताबिक इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षण शामिल है।
Agniveer Recruitment- क्या है चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा। जो युवा इस परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आईरिस स्कैन के रूप में एक नई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है।
Agniveer Recruitment- इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक) के लिए भी एक नया टाइपिंग टेस्ट, कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। भर्ती रैली के संचालन के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा। भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वह केवल अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों के साथ पंजीकरण करें।
भर्ती नामांकन 13 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। इच्छुक युवाओं को ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के लिंक https://www.joinindianarmy.nic.in/ BravoApplicantEligibility.htm के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा, ये जरूरी है।
यह भी पढ़ें…
