राम मंदिर आंदोलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया : मंत्री गणेश जोशी 

Ram Mandir movement- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी उपस्थित रहे।

Ram Mandir movement- इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है, वहीं मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल से देश व दुनिया को परिचित कराने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृ शक्ति द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता, मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या किसी भी राष्ट्र का संभव नहीं है।

Ram Mandir movement- राम मंदिर आंदोलन में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था और आज उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि रामलला मर्यादा नगरी अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं। यह सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हो रहे हैं वह अभूतपूर्व हैं। प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं और बहनों को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य किया है।

Ram Mandir movement

Ram Mandir movement- मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा स्वयं सहायता समूहों की मदद से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।

Ram Mandir movement- मंत्री ने कहा प्रदेश में करीब 64 हजार से अधिक समूह चल रहे, जिसमे 4 लाख से अधिक समूह की महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में तैयार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 64877 लखपति दीदी तैयार की गयी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी शक्ति वंदन कार्यक्रम लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दर्जाधारी मधु भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनामिका शर्मा, संयोजक विजय भट्ट,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *