अवैध मादक पदार्थों के साथ 04 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस तथा 8.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
Drug smugglers will not be spared – “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को सार्थक करने के लिए दून पुलिस निरंतर प्रयासरत है। नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजिन को साकार करते हुए जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थाना सेलाकुई
620 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सेलाकुई पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान सेलाकुई क्षेत्र से एक व्यक्ति को 620 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।