Weather Alert- देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Weather Alert- उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ले ली है, मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, विभाग का कहना है कि खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा, मौसम विभाग ने बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Alert

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को अनावश्यक रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही खराब मौसम और तेज तूफान के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।

Weather Alert- विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। ऐसे में यात्रियों, किसानों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *