Vande Mataram Celebration- युवाओं में राष्ट्रभावना जगाने को उत्तराखंड तैयार

Vande Mataram Celebration- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम् स्मरणोत्सव” मनाया जाएगा। इस दौरान 15 दिनों तक राज्यभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में विविध देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोलकाता से वर्चुअल बैठक कर विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभागों के अधिकारियों को इस आयोजन को भव्य और सार्थक तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Vande Mataram Celebration- उन्होंने कहा कि “राष्ट्रगीत वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और समर्पण का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर युवाओं में राष्ट्रभावना जागृत करने का एक सुनहरा अवसर है।” मंत्री ने निर्देश दिए कि शुक्रवार से 26 नवंबर तक सभी शिक्षण संस्थान रैली, मार्च पास्ट, कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, गोष्ठियां और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे कार्यक्रम आयोजित करें।

Vande Mataram Celebration- वर्चुअल बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल और निदेशक संस्कृत शिक्षा कंचन देवराड़ी समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *