Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update- प्रचंड गर्मी के बीच राहतभरी खबर, बारिश के साथ तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update- उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य में देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी के बीच हर किसी को बारिश का इंतजार है जोकि आज पूरा हो जाएगा, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आज तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

Uttarakhand Weather Update- तापमान को भी कम करेगी

Uttarakhand Weather Update- प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई लेकिन आज होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

यह भी पढ़ें…

Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान