Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Uttarakhand UCC Day- सीएम धामी का बड़ा संदेश “सभी के लिए एक कानून”

Uttarakhand UCC Day- उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) दिवस मनाया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का जो वादा किया था, उसे अपने संकल्प के अनुरूप पूरा किया है। यूसीसी लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने इस दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित पहले देवभूमि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने यूसीसी को सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद जब भी वे देश के किसी हिस्से में जाते हैं, तो लोग उनसे पूछते हैं कि यह विचार कैसे आया। इस पर उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश में जो आवश्यक कार्य होने थे, उनमें यूसीसी भी एक महत्वपूर्ण कार्य था।

Uttarakhand UCC Day

Uttarakhand UCC Day- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सामाजिक समानता पर आधारित रही है। उन्होंने गीता का श्लोक उद्धृत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के उस संदेश का उल्लेख किया, जिसमें समान दृष्टि और समभाव की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यही भावना भारतीय संविधान में भी समाहित है। संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था का प्रावधान किया था।

सीएम धामी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों ने कभी इस विषय पर गंभीरता से विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के लोगों ने इस फैसले को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया और कहा कि उत्तराखंड में ऐसी परंपरा नहीं है। लेकिन उनके मन में यह विश्वास था कि यह फैसला राज्य और देश के हित में है।

Uttarakhand UCC Day

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूसीसी लागू होने का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। इसी अवसर पर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में यूसीसी दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

Uttarakhand UCC Day- उन्होंने कहा कि यूसीसी महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समानता और सभी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक दूरगामी और ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में और अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *