Uttarakhand STF Action- उत्तराखंड एसटीएफ ने ISI से जुड़े हैंडलर को दबोचा

Uttarakhand STF Action- देहरादून से एक बड़ी सुरक्षा कार्रवाई सामने आई है, जहां उत्तराखंड एसटीएफ ने पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक संदिग्ध हैंडलर को गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति तालीबानी विक्रांत कश्यप नाम से पहचाना गया है, जो लंबे समय से देहरादून में रह रहा था, वह स्थानीय स्तर पर एक कार वर्कशॉप में काम करता था और इसी आड़ में अपनी गतिविधियां चला रहा था।

जांच में सामने आया है कि विक्रांत कश्यप के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी से थे। बताया जा रहा है कि वह उनके संपर्क में रहकर देश के भीतर नेटवर्क तैयार करने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम कर रहा था।

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी भारत में प्रतिबंधित और संदिग्ध संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय था। एजेंसियां अब उसके संपर्कों और नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं, ताकि किसी बड़े खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Uttarakhand STF Action- फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *