उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस जवानों की सलामी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की मेहनत, समर्पण और संघर्ष की गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य को आदर्श और विकसित बनाने के लिए सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।
वहीं, डीजीपी दीपम सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस बल से आह्वान किया कि वे सेवा भावना और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को सुशासन और सुरक्षा का आदर्श राज्य बनाने में योगदान दें।
Uttarakhand Statehood Day- कार्यक्रम में परेड के दौरान पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड और पीएसी के जवानों ने अनुशासन और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर यह परेड उत्तराखंड पुलिस की प्रतिबद्धता और गौरव का प्रतीक बनी।