Uttarakhand Sports Development- अब खेलों के विकास में बढ़ेगी निजी क्षेत्र की भागीदारी

Uttarakhand Sports Development- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित खेल परिसंपत्तियों का नियमित रखरखाव और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों की निरंतरता बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जल्द पूरा होने से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और राज्य खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिताएं बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएं। साथ ही खेल विभाग को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सहयोग देने के निर्देश भी दिए।Uttarakhand Sports Development

Uttarakhand Sports Development- मुख्यमंत्री ने 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं दी जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समय पर पुरस्कार, छात्रवृत्ति और बीमा सुरक्षा के लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि खेल विभाग कॉरपोरेट सेक्टर और निजी संस्थाओं की भागीदारी से खेल सुविधाओं का विस्तार करे, ताकि खेल संस्कृति हर गांव तक पहुंचे।

उन्होंने अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति और विभिन्न खेल अकादमियों की स्थापना को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड को खेलों का हब बनाया जाए और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिले।”

Uttarakhand Sports Development- बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, राज्य स्तरीय खेल परिषद उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल आशीष चौहान समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *